अल्मोड़ा -महानगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के सचिव कपिल पारछा के पिता रमेश पारछा के असामायिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया।महानगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा आज कांग्रेस मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के चुनाव कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा प्रस्ताव में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि रमेश पारछा अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय से सेवानिवृत थे 68 वर्षीय रमेश पारछा का कल घर में निधन हो गया। वो अपने पीछे दो बेटे कपिल और रोहित को छोड़ गए। कपिल पारछा महानगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के सचिव हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी और समस्त कांग्रेस परिवार रमेश परछा के निधन से शोकाकुल है और परमपिता परमेश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते है और इस दुःखद घड़ी को सहन करने की प्रार्थना करते हैं।
शोक सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, लता तिवारी, परितोष जोशी, अम्बी राम आर्य, डॉ मनोज जोशी, गीता मेहरा, विनोद वैष्णव, प्रीति बिष्ट, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, अख्तर हुसैन, संजय दुर्गापाल, सूरज वाणी, शहजाद कश्मीरी, दीप सिंह डांगी, मो दानिश खान, निज़ाम कुरैशी, पूरन सिंह अधिकारी, फैमिना खान, रजनी टम्टा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *