अल्मोड़ा-आज होटल शिखर में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में हजारों समर्थकों के साथ आये पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ए के सिकन्दर पवार ने एक प्रैस वार्ता को सम्बोधित किया। प्रैस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट,सह प्रभारी जगत तिवारी उपस्थित रहे।सभी ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।मीडिया से मुखातिब होते हुए ए के सिकन्दर पवार ने कहा कि वे अपने हजारों समर्थकों के साथ विगत दिवस कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं।उन्होंने बताया कि कांग्रेस में दलितों का मान सम्मान नहीं होता। कांग्रेस में केवल परिवार वाद की राजनीति चल रही है।बस दो चार परिवार अपने घर कि बबौती समझकर राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद हावी है। उन्होंने कहा कि दो चार लोग विधायक, चैयरमेन, लोकसभा प्रत्याशी हर पद पर खुद के लिए सोचते हैं।इनके अलावा पार्टी में किसी भी कार्यकर्ता की कोई इज्जत नहीं है।उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सब का साथ,सबका विकास से सभी दलित,अनुसूचित जाति, जनजाति,अम्बेडकर समाज के लोग, प्रभावित होकर भाजपा की लगातार सदस्यता लें रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हमारे समाज के लोग,डाक्टर, इंजीनियर,वकील,उच्च पदों पर जाने लगे हैं।सभी को अब एक समान शिक्षा मिलने लगी है और छुआ छूत भी खत्म होने लगा है।इतना अच्छा बदलाव आज समाज में आ गया है।भारत फिर एक बार विश्व गुरु बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के धाकड़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों व विकास कार्यों से पूरा वाल्मीकि समाज खुश हैं।हमारे भगवान वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट खुल गया और आगे रेलवे स्टेशन भी उन नामों से बनने वाले हैं।इसी कारण हम सभी भारतीय जनता पार्टी के बारे में सोचने को मजबूर हुए।जो हमारे समाज के लिए इतना सोच रहा हो तो हम अवश्य उनका साथ देंगे।सिकन्दर पवार ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों को ठगने का काम किया है।जो कांग्रेस भगवान राम का अपमान कर सकती हैं,जो कांग्रेस भगवान राम के मन्दिर को बनने से रोक सकती है,जिसने राम मंदिर निर्माण को रूकवाने के लिए अपने बड़े बड़े आठ,दस वकील उच्च न्यायालय में चुनौती को रखें हो,वो कांग्रेस हम सभी हिन्दू लोगों का हमारे समाज का हमारे धर्म का क्या भला करेंगे?उन्होंने बताया कि वे अब भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सेवक एवं कार्यकर्ता बन कर जीवन भर अपने समाज की सेवा करना चाहते हैं, पार्टी का हर आदेश उनके लिए सर्वोच्च होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *