अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में रविवार का दिन कांग्रेस के लिए काफी राहत देने वाला रहा।कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे अमन अंसारी ने आज चौंकाने वाले घटनाक्रम में घर वापसी करते हुए कांग्रेस के मेयर पद प्रत्याशी भैरव गोस्वामी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया।निजी होटल में हुए एक सादे समारोह में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कांग्रेस के बागी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अमन अंसारी को माला पहनकर पुनः उनकी घर वापसी कराई।इस अवसर पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। जोश में आकर जो कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ रहे हैं बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हो रहा है एवं वह घर वापसी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वह एक परिवार के रूप में देखते हैं।परिवार से लोग नाराज भी होते हैं। लेकिन आपस में बैठकर ही बातें सुलझायी जाती हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि अमन अंसारी का कांग्रेस में वापसी करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य को पूरी तरह सम्मान देती है।उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आज पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में है एवं लोग लगातार कांग्रेस से जुड़ने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ,वरिष्ठ कांग्रेसी दीप सिंह डांगी,कार्तिक शाह, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *