अल्मोड़ा-आज कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान व्यापक स्तर पर चलाया गया।इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी ने किया।कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनता से संवाद स्थापित किया और कांग्रेस के विजन को साझा किया।प्रथम टीम ने क्षेत्र में जबरदस्त जनसंपर्क अभियान चलाया जिसमें भैरव गोस्वामी,मनोज तिवारी,प्रकाश चंद जोशी,भूपेंद्र सिंह भोज,नारायण दत्त पांडे,ताराचंद शाह, निर्मला कांडपाल,पूरन गोस्वामी, शोभा जोशी,गीता,शुभम मेहरा और आनंद सिंह बिष्ट ने भाग लिया।टीम ने स्थानीय जनता से मुलाकात की और उनके मुद्दों पर चर्चा की।दूसरी टीम जो एन एस यू आई से संबंधित रही ने अपनी पूरी ऊर्जा के साथ प्रचार किया।इस टीम में नरसिंहबाड़ी,संजू सिंह,अभिषेक तिवारी,पंकज कार्की, विक्रम मेहता,सूरज कार्की,मनोज, रोहित,मुकेश सिंह,मोहन देवली, नितिन रावत,गौरव सतवाल,और देव मिश्रा शामिल थे।टीम ने युवाओं को कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करने का प्रयास किया।तृतीय टीम ने गांधी पार्क वार्ड और जोशी खोला में प्रचार किया।इस टीम में सूरज वाणी, आशीष भारती,गोपाल,मेर,राहुल, मुकुल जोशी,राजेंद्र सिंह,सोनी गोस्वामी और अमन अधिकारी शामिल थे। उन्होंने घर-घर जाकर जनता से संपर्क किया और कांग्रेस की नीतियों के बारे में जानकारी दी।तीनों टीमों के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में कांग्रेस के प्रचार अभियान को नई गति मिली और जनता में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *