अल्मोड़ा-केंद्र सरकार द्वारा आज पेश किए गए बजट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। महंगाई,बेरोजगारी और किसानों की बदहाली जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार ने कोई ठोस राहत देने की बजाय केवल आंकड़ों का खेल खेला है।उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार के स्पष्ट अवसर, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और गरीब व मध्यम वर्ग को राहत देने वाले प्रावधानों का अभाव साफ दिखाई देता है। मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की अनदेखी यह दर्शाती है कि सरकार ग्रामीण भारत की समस्याओं से पूरी तरह कट चुकी है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यह बजट बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाला और आम जनता को निराश करने वाला बजट है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी और सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *