अल्मोड़ा-कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने नगर निगम द्वारा बनाये गए हाइटेक महिला शौचालय को अभी तक सुचारु नहीं किये जाने पर आश्चर्य जताया।भोज ने कहा कि दो माह पूर्व मुख्य्मंत्री पुष्कर धामी ने महिला शौचालय का उद्धघाटन किया लेकिन अल्मोड़ा शहर का दुर्भाग्य है कि अभी तक उद्धघाटन के बाद भी अल्मोड़ा की जनता को इसकी कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है।उन्होंने कहा कि ये ट्रिपल इंजन का कमाल है जबकि केंद्र से लेकर नगर निगम मे भाजपा के लोग विराजमान है लेकिन अल्मोड़ा शहर को एक महिला शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि अगर 15 दिन के अंदर महिला शौचालय की सुविधा अल्मोड़ा को नहीं मिली और इस महिला शौचालय के गेट का ताला नहीं खोला गया तो कांग्रेस 15 दिन बाद खुद ताला तोड़ने को बाध्य होंगी और ताला तोड़कर अल्मोड़ा कि जनता की सुविधा के लिए खोलने का काम करेंगी जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम और जिला प्रशासन की होगी। विदित हो कि माल रोड में हाईटेक शौचालय के प्रारंभ ना होने से स्थानीय लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और लगातार लोगों के द्वारा इस शौचालय को प्रारंभ करने की मांग की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *