अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी के नेतृत्व में आज नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज का चौघानपाटा में आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर भव्य स्वागत किया गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनके पुनः मनोनयन पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया एवं उनके मनोनयन पर प्रसन्नता जाहिर की।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज जहां एक ओर वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान करते हुए उन्हें पार्टी के साथ जोड़े रखते हैं वहीं दूसरी ओर युवाओं के साथ सामंजस्य बनाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सक्षम हैं।पार्टी हाईकमान ने पुनः भूपेंद्र भोज को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है इसके लिए वह पार्टी हाइकमान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। कहा कि कांग्रेसजन 2027 में मजबूती के साथ पार्टी के लिए काम कर परचम लहराएंगे।पुनः जिलाध्यक्ष चुने जाने पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी मेहनती कार्यकर्ताओं के समर्पण और सहयोग से आलाकमान ने उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी दी है।इस जिम्मेदारी को पूर्ण मनोयोग से निभाया जाएगा।उन्होंने कहा कि पार्टी का हर जमीनी,मेहनती और कर्मठ कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है उसके सम्मान को संगठन में सर्वोपरि रखा जाएगा।स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,आनंद सिंह बगड़वाल,आनंद बिष्ट,एन डी पाण्डेय,मनोज वर्मा,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, मंजू कांडपाल,प्रदेश सचिव प्रीति बिष्ट,जया जोशी,छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल,हेम चंद्र तिवारी,शरद चंद्र साह,किरण आर्या,तारु तिवारी,परितोष जोशी,निजाम कुरैशी,भैरव गोस्वामी,अजीत सिंह कार्की, गोविंद लाल,दिनेश पिलख्वाल, बीके पांडे,हिमांशु मेहता,मोहन सिंह देवली,पवन सिंह मेहरा, नितिन रावत,अमित बिष्ट,दीपेश कांडपाल,गुंजन चम्याल,दीपक कुमार,वैभव पांडे,रूचि कुटोला, कपिल बहुगुणा,पारस डसीला, मनोज सिंह बिष्ट,देवेंद्र सिंह धोनी,गौरव वर्मा,कार्तिक साह, धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी,अमर बिष्ट,वैभव तिवारी,मयंक बिष्ट, देवेंद्र सिंह कनवाल,हरेंद्र प्रसाद, ललित फर्त्याल,शशांक बिष्ट, जगदीश तिवारी,सूरज वाणी, आशीष कुमार,संजू सिंह,पंकज कार्की,गोलू सतवाल,प्रदीप बिष्ट, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत आदि मौजूद रहे।
