अल्मोड़ा-कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि पेपर लीक होना भाजपा सरकार की नक़ल विरोधी क़ानून की पोल खोल रहा है। भाजपा ने जिस तरह से नक़ल विरोधी क़ानून का ढिढोरा पिटवाया अपनी पीठ थपथपाने का काम किया उसकी पहली ही परीक्षा में हवा निकल गयी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को भाजपा के लोगो के द्वारा ही संरक्षण देने काम किया जा रहा है। पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय मजिस्ट्रेट जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक किया है जिसका जबाब युवा 2027 के चुनाव में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेक कर देगें। उन्होंने कहा कि मुख्य्मंत्री में अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो तुरंत उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।कहा कि आज पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार में डूब चुका है।
