अल्मोड़ा-अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे जघन्य अपराध पर प्रदेश की जनता आज भी न्याय का इंतजार कर रही है, लेकिन इस गंभीर मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस का पुतला दहन किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक और जनभावनाओं का अपमान है यह कहना है कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज का।कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा किभाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह कांग्रेस का पुतला जलाकर आखिर किस सच्चाई को छुपाना चाहती है? अंकिता भंडारी की हत्या भाजपा शासनकाल में हुई,आरोपी भाजपा से जुड़े रहे और आज तक पूरे प्रकरण में बड़े रसूखदारों को बचाने की कोशिशें होती रही हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कृत्य इस बात का प्रमाण है कि वह न तो पीड़िता को न्याय दिलाना चाहती है और न ही सच्चाई को सामने आने देना चाहती है।कांग्रेस शुरू से ही इस मामले में सीबीआई जांच, दोषियों को फांसी तथा पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग करती रही है।भोज ने आगे कहा कि भाजपा को कांग्रेस पर उंगली उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।पहले वह यह बताए कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में प्रभावशाली लोगों को संरक्षण क्यों दिया गया?क्यों सबूतों से छेड़छाड़ हुई और क्यों आज तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो पाई?कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा ने इस संवेदनशील मामले में राजनीति करना बंद नहीं किया और दोषियों को बचाने का खेल जारी रखा तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।भूपेन्द्र सिंह भोज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा को पुतला दहन करने से पहले अपने नेताओं और सत्ता के गलियारों में बैठे संरक्षणदाताओं से सवाल पूछने चाहिए, न कि उस कांग्रेस से जो शुरुआत से ही अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि भाजपा चाहे जितने पुतले जला ले,कांग्रेस पार्टी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई तब तक जारी रखेगी जब तक इस जघन्य अपराध के सभी दोषियों को सजा नहीं मिल जाती।भाजपा महिला मोर्चा बताये कि सल्ट,चम्पावत,लालकुआं में बलात्कार की जो घटना हुई उसमे भाजपा के मंडल अध्यक्ष पकडे गए,मंत्री रेखा आर्या का पति गिरधारी साहू महिलाओ की कीमत लगा रहा है तब इन भाजपा महिला मोर्चा का जमीर कहा मर गया केवल अपने दुष्कर्मी नेताओं को बचाने के लिए ये आज कांग्रेस का पुतला फूंक रही है।

