अल्मोड़ा-रविवार को हुए एक घटनाक्रम में अल्मोड़ा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।रविवार को भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोचन जोशी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल,मदन मोहन वर्मा,सुनील कर्नाटक,चिरंजी लाल वर्मा, हरीश जोशी,अखिलेश राणा,सौरभ पंत, मनोज तिवारी,सोनिया कर्नाटक, स्मिता जोशी,अमित मल्होत्रा,प्रद्युमन सिंह बोरा आदि भाजपा में शामिल हुए।यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें। भाजपा समाज में सेवाभाव से कार्य करती है। यदि नगर निगम में भाजपा का मेयर बनेगा तो नगर का विकास होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सभी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जो उनकी जनसेवा की भावना है उसका पूरा सम्मान किया जाएगा और भाजपा में परिवार की तरह शामिल किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि आज बड़ा हर्ष का विषय है कि हमारे परिवार में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे व दूसरे राजनीतिक दलों से भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए सभी का मान सम्मान बनाए रखना पार्टी, कार्यकर्ताओं का दायित्व है। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान देने वाली पार्टी है। उन्होंने भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया।यहां भाजपा में शामिल हुए सभी को भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है।यहां सदस्यता कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,दर्शन रावत,मनोज जोशी,कैलाश गुरुरानी,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, मनोज वर्मा, ललित लटवाल, रवि रौतेला, मनोज जोशी, गंगा बिष्ट, किरन पंत, अमित साह मोनू, विनोद गिरी गोस्वामी, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, देवाशीष नेगी,विनीत बिष्ट आदि मौजूद रहे।
