अल्मोड़ा-जनपद अल्मोड़ा में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति न होने से होटल,ढाबा संचालकों तथा छोटे व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली तथा सरकार की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस की कमी के कारण होटल और ढाबा संचालकों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।कई व्यापारियों को मजबूरन अपने प्रतिष्ठान सीमित समय के लिए चलाने पड़ रहे हैं,जिससे उनकी आय पर भी सीधा असर पड़ रहा है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापारियों की आर्थिक स्थिति और अधिक प्रभावित हो सकती है।उन्होंने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों की लापरवाही और प्रशासन की ढिलाई के कारण व्यापारियों को इस संकट से गुजरना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाए और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की नियमित तथा पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके और उनका कामकाज सुचारु रूप से चल सके।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि गैस एजेंसियों की व्यवस्था में सुधार किया जाए और व्यापारियों को हो रही परेशानियों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस व्यापारियों के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी,जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *