अल्मोड़ा-उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में इंडिया ताइक्वांडो के दिशा निर्देशन से डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा द्वारा कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट के परीक्षक कमल कुमार बिष्ट पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रेफरी, मुख्य ताइक्वांडो कोच अल्मोड़ा द्वारा लिया गया जो कि द होटल शिवालिक इन के मुख्य हॉल में आज आयोजित किया गया।नन्दादेवी ताइक्वांडो क्लब के ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रेफरी,कोच कमल जोशी स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोड़ा के ताइक्वांडो एवं योग के प्रशिक्षक अन्नत बिष्ट राष्ट्रीय रेफरी,मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की ताइक्वांडो कोच योग प्रशिक्षक कुमारी दीक्षा कांडपाल ब्लैक बेल्ट,ताइक्वांडो प्रशिक्षक मनोज पांडे ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रेफरी सहित अभिभावक गण,सीनियर ताइक्वांडो खिलाड़ियों,भूमिका तिलाडा (कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट ) जो कि विभिन्न स्कूलों एवं ताइक्वांडो क्लबों,ताइक्वांडो एकेडमी आदि से लगभग 150 प्रतिभागियों ने अपने अगली प्रमोशन कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट अपग्रेडिंग के लिए परीक्षा दी।जिसमें विभिन्न कलर बैल्ट प्रोमोशन टेस्ट 2025 सम्पन्न हुआ।व्हाइट बेल्ट से यैलो बैल्ट,यैलो बैल्ट से ग्रीन बेल्ट,
ग्रीन बेल्ट से ग्रीन वन बेल्ट, ग्रीन वन से ब्लू बैल्ट ब्लू बैल्ट से ब्लू वन बैल्ट और ब्लू वन बैल्ट से रेड बेल्ट टेस्ट और रेड से रेड वन बैल्ट तक प्रमोशन टेस्ट,अपग्रेडिंग के लिए प्रतिभागियों प्रशिक्षु ने प्रतिभाग किया।डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट एवं महा सचिव प्रदीप जोशी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रदीप जोशी ने जानकारी दी कि डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के माध्यम से खेल और खिलाड़ियों के विकास हेतु हम हर संभव प्रयास कर राज्य,राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की बेहतर परफॉर्मेंस के लिए उच्च स्तर के परिणाम के लिए संघर्षरत एवं प्रयासरत हैं और हर संभव कोशिश कर खिलाड़ियों को उभारने और उन्हें मजबूत बनाने तकनीकी रूप और खुला मंच प्रदान करने हेतु सुंदर वातावरण बनाने में हर संभव प्रयास करेंगे।प्रदीप जोशी महासचिव डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा ने बताया हमारे डिस्ट्रिक ताइक्वांडो इकाई,डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा,राज्य ताइक्वांडो इकाई उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन,एवं राष्ट्रीय ताइक्वांडो इकाई इण्डिया ताइक्वांडो से संबंध एवं भारत सरकार मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था है।इंडिया ताइक्वांडो पूरे भारत वर्ष में ताइक्वांडो खेल को और विकसित और बेहतर बनाने के लिए रात दिन एक कर कठिन मेहनत संघर्ष कर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। कमल कुमार बिष्ट अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा ने नामदेव महासचिव इंडिया ताइक्वांडो का आभार भी प्रकट किया और आशा व्यक्त कि आगामी आने वाले भविष्य में हमारे भारतवर्ष से हमारे होनहार प्रतिभावान ताइक्वांडो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पटल पर और बेहतर,अद्भुत और बेहतर परिणाम देने में सक्षम और समर्थ दिखेंगे और बेहतर परिणाम हम सब लोगों के सामने होंगे। प्रदीप जोशी महासचिव डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा ने सबका धन्यवाद व्यक्त करते हुए जानकारी दी कि आगामी माह मई 29 और 1 जून 2025 ‌तक कैडेट एवं जूनियर वर्ग की बालक बालिका की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 देहरादून में संपन्न होने जा रही है जिसमें अल्मोड़ा के चयनित खिलाड़ियों‌ और प्रशिक्षक भी शामिल है प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *