डीडीहाट-यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत राज्य के सभी कॉलेजों को अपने रिमोट कंट्रोल सिस्टम से चला रहे हैं। इससे उच्च शिक्षा व्यवस्था और पहाड की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं खत्म होती जा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार को छात्र विरोधी और युवा विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती है तो यूथ कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।
