अल्मोड़ा-आज दिनांक 14/ 5/2022 को हरिराम प्रभारी चौकी ताकुला द्वारा श्री राम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोटियाल गांव ताकुला मे छात्र,छात्राओं को साइबर क्राइम,घरेलू हिंसा,बच्चों व महिलाओं के प्रति होने वाले सभी अपराधों की जानकारी तथा उनसे बचाव,एटीएम फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई सोशल मीडिया के द्वारा होने वाले अपराधों की जानकारी तथा उनसे बचाव के संबंध में बताया गया तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा समाज में फैल रहे विभिन्न प्रकार के नशे के बारे में जानकारी दी गई।नशे से बचाव हेतु बताया गया।किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने तथा कानूनी सहायता लेने हेतु जागरुक किया गया।