अल्मोड़ा-डॉ० मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस टीम तथा उड़नदस्ता टीम द्वारा आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन व चुनाव को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 23.01.2022 को FST चौखुटिया व FST गनाई टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान थाना चौखुटिया क्षेत्रान्तर्गत रामघाट मासी के पास फोर्ड एण्डीवर कार संख्या UK 18E-6336 को चैक करने पर वाहन में सवार चालक सिद्धार्थ रावत पुत्र गोविन्द सिंह रावत निवासी वैशाली कालोनी संस्कृति होम्स थाना काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर,चालक तथा सुबोध गौड पुत्र गोविन्द राम गौड निवासी ग्राम गैंड पो०/ थाना गैरसैण जिला चमोला के कब्जे से 2 लाख 34 हजार 5 सौ (234500) रुपये नकद बरामद हुए।राज्य में आचार संहित प्रभावी होने के कारण इतनी अधिक मात्रा में नकद धनराशि रखने व ले जाने के वैध कागजात प्रस्तुत ना कर पाने के कारण उक्त धनराशि के चुनाव में दुरूपयोग की संभावना को देखते हुए बरामद धनराशि को सीज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी टीम में रमेश चन्द्र पाण्डे (मजिस्ट्रेट/प्रभारी FST चौखुटिया ),मनोज कुमार (मजिस्ट्रेट/प्रभारी FST गनाई ),उ०नि० देवेन्द्र सिंह राणा (FST चौखुटिया),उ०नि० सौरभ भारती (FST गनाई),कानि० 136 ना०पु० दीपक कुमार (FST चौखुटिया),कानि० 108 ना०पु० लक्ष्मण कुमार (FST गनाई),कानि० 310 ना०पु० दीपक रौतेला (FST गनाई) शामिल रहे।
