अल्मोड़ा-दिनांक 11.09.2021 को उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा (प्रभारी थानाध्यक्ष चौखिटुया) मय हमराही कानि० नापु० विरेन्द्र चन्द्र राय व कानि० नापु० अनीस अहमद द्वारा दौराने वाहन चैकिंग चौखुटिया पाण्डुवाखाल सड़क पर पेट्रोल पम्प के समीप अभियुक्त प्रकाश चन्द्र भट्ट उम्र 30 वर्ष पुत्र स्व० गोविन्द बल्लभ भट्ट निवासी ग्राम मुनोली पोस्ट व थाना दन्या जनपद अल्मोड़ा को वाहन संख्या-DL3CAP-7892 सैन्ट्रो कार में 2 गत्ते की पेटियों में 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब कीमत करीब 11520 रुपये परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर थाना चौखुटिया में FIR No-28/ 21 धारा-60 / 72 आबकारी अधिनियम बनाम प्रकाश चन्द्र भट्ट उपरोक्त पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गयी तथा अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहन को चालक द्वारा बिना डीएल,बिना बीमा, बिना आरसी व बिना अन्य कागजातों के चलाते हुए पाये जाने पर वाहन को अन्तर्गत धारा-एमवी एक्ट में सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।उक्त मामले में देवेन्द्र सिंह राणा प्रभारी थानाध्यक्ष चौखुटिया ने बताया कि अभियुक्त उपरोक्त शराब की दुकान में सैल्समैन का कार्य करता है तथा शराब को अवैध रूप से बेचने हेतु दूर दराज के क्षेत्रों में जाने की फिराक में था, पकड़ में आने पर कार्यवाही की गयी।