अल्मोड़ा-विगत रात्रि धारानौला रामलीला ग्राउंड के सामने जय माता दी कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप में हुई चोरी की घटना को लेकर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने धारानौला चौकी में सभी व्यापारियो के साथ धरना प्रदर्शन किया तथा चोरी का खुलासा करने की मांग की।देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपेश जोशी देवा भाई ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने चोरी का खुलासा एक हफ्ते में करने का समय मांगा।प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों में नगर अध्यक्ष दीपेश चंद जोशी देवा भाई,कोषाध्यक्ष करण पांडे,मनोज सनवाल,विजय भट्ट,भुवन पांडे,दिनेश बिष्ट,दया आर्या,नवनीत वर्मा,अरविंद, रितिक पांडे,कौशिक पांडे,चंदन बिष्ट,प्रकाश नैनवाल, लल्लन भाई,अशोक मुस्युनी,दीपू बोरा, मोहन,पूरन,जीवन तिवारी,आनंद सिंह बोरा,दिनेश भट्ट राजेंद्र प्रसाद आदि व्यापारी शामिल रहे।
