चौखुटिया-आज उप निरीक्षक मनमोहन सिंह मेहरा मय हमराही कानि० नापु० विरेन्द्र राय,कानि० नापु० प्रदीप सिंह रौतेला के कोविड 19 संक्रमण के दृष्टिगत देखरेख शान्ति व कानून व्यवस्था ड्यूटी के कस्बा चौखुटिया में भ्रमण के दौरान संगेला लाँज चौखुटिया के समीप एक लावारिस पर्स गिरा पड़ा मिला।जिसमें 1500 रुपये नगद व अन्य महत्तवपूर्ण दस्तावेज थे।उक्त पर्स के स्वामी के सम्बन्ध में आप-पास काफी पूछताछ करने पर उक्त पर्स का दयाकृष्ण पुत्र स्व० पनी राम निवासी ग्राम ढौन पोस्ट भटकोट थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा उम्र-65 वर्ष का होना प्रकाश में आया। जिन्हें ग्राम प्रधान के जरिये अवगत कराकर अपना पर्स लेने हेतु थाना हाजा बुलवाया गया तथा तस्दीक कर उक्त पर्स को उनके सुपुर्द किया गया। अपना पर्स व रूपये वापस पाकर दयाकृष्ण बहुत प्रसन्न हुए तथा थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया।
