अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री उत्तराखंड के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित उत्तराखंड राज्य भविष्य,संभावनाएं और चुनौतियाँ आदि दृष्टिकोण पर एक चिंतनपरक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय आये और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट से इस संबंध में मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की।मदन मोहन सती ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आकर विश्वविद्यालय के शैक्षिक, अकादेमिक और संरचनात्मक विकास को लेकर जानकारी ली और विभिन्न संकायों की समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय में परफॉर्मिंग आर्ट,जर्नलिज्म, पर्यटन आदि जैसे नवीन पाठ्यक्रमों के भविष्य और उनके संचालन को लेकर चर्चा की।वे विश्वविद्यालय की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने उनको विश्वविद्यालय की समस्या,जन संसाधनों की स्थिति और चुनौतियों से अवगत कराया।विश्वविद्यालय मुख्यालय में आगामी माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर एक बैठक भी आयोजित हुई।जिसमें कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी,परीक्षा नियन्त्रक प्रो पंकज कुमार साह,वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो डी के भट्ट, विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली और विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *