बागेश्वर-आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बागेश्वर आगमन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया।अभाविप के सौरभ जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता महाविद्यालय की बिभिन्न समस्याओं को लेकर जल्द ही ज्ञापन देंगे।इस अवसर पर सौरभ जोशी,योगेश जोशी,हरेन्द्र दानू आदि उपस्थित रहे।