अल्मोड़ा-2024-2025 के लिए मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने नए कीर्तिमान स्थापित कर विभिन्न आयु वर्ग में आयोजित मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत अंतिम चक्र में जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया को उत्तीर्ण कर छात्रवृत्ति के लिए पात्रता हासिल की।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि छात्र छात्राओं की मेहनत से एवं मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के योग एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक अनंत बिष्ट के प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं ने सराहनीय उपलब्धियां अर्जित की है।उन्होंने प्रशिक्षक अनंत बिष्ट की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।प्रतीक बिष्ट,अवनि बिष्ट,शिवम जोशी,अंशिका बिष्ट का छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने खुशी व्यक्त कर सभी को बधाई दी और आगे और मेहनत कर और बड़े लक्ष्य को साधने की आशा जताई।वहीं केन्द्रीय विद्यालय से साक्षी रायल का भी छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है।मानस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्रों की उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा कुंदन लटवाल, पूर्व ग्राम प्रधान खत्याड़ी हरीश कनवाल,निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी नगर पालिका,उपाध्यक्ष राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ चंद्रमणि भट्ट,मनोज सनवाल,दीवान सिंह बिष्ट वरिष्ठ अधिवक्ता अध्यक्ष विकास समिति ढूंगाधारा,कुंदन कुमार बिष्ट मंडल उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,बिट्टू कर्नाटक पूर्व राज्य दर्जा मंत्री,अरुण बंग्याल उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा,शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा,रवि रौतेला,श्रीमती राधा बिष्ट महिला कांग्रेस अध्यक्ष,दीपक वर्मा,श्रीमती नीरू पांडे,पंकज मेर,पंकज टम्टा,श्रीमती प्रतिभा वर्मा,श्रीमती मनीषा,गिरीश गोस्वामी,
राजेंद्र तिवाड़ी,गिरीश मल्होत्रा,जसोद सिंह बिष्ट राज्य प्रभारी पतंजलि,रूप सिंह बिष्ट जिला प्रभारी पतंजलि मनोज सनवाल,श्रीमती गीता मेहरा , श्रीमती नीमा नगरकोटी सहित खेल प्रेमियों,अभिभावकों,शिक्षकों आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
