बागेश्वर-आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत को ज्ञापन देकर महाविद्यालय की समस्याओं के निराकरण की मांग की।उच्च शिक्षा मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में छात्रसंघ ने कहा है कि महाविद्यालय में विगत कई वर्षों से पी०ए०सी० रह रही है जिससे महाविद्यालय में अराजकता एवं अस्वच्छता का वातावरण फैल रहा है अतः महाविद्यालय से अविलंब पी०ए०सी०को हटाया जाए।इसके साथ ही महाविद्यालय में छात्रसंघ भवन के निर्माण के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों हेतु सभागार के निर्माण की भी मांग की गयी।ज्ञापन के माध्यम से छात्रसंघ ने महाविद्यालय में कैन्टीन एवम् छात्रावास का जीर्णोद्वार कराने,वर्तमान समय में रोजगार एवं आत्मनिर्भरता को देखते हुए महाविद्यालय में हैंडक्राफ्ट,हस्तकला, कला,आपदा प्रबंधन आदि विषयों को खोलने के साथ ही महाविद्यालय में पेयजल व्यवस्था भी दुरुस्त करने की मांग की।आनलाईन कक्षाओं के संचालन हेतु महाविद्यालय परिसर एवं कक्षाओं को वाई-फाई से जोड़ने की भी मांग की गयी।ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी,महासचिव भूपेश कुमार,सहसचिव अर्जुन थापा आदि लोग शामिल रहे।