बागेश्वर-इस कोरोना महामारी में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लगातार लोगों की मदद कर जनता को जागरुप करने का कार्य कर रहे हैं।ऐसा ही एक नाम है बागेश्वर कालेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष जयदीप कुमार का।छात्र संघ उपाध्यक्ष जयदीप कुमार पिछले एक माह से गांव गांव जाकर लगातार जनता में मास्क वितरण कर रहे हैं तथा लोगों को जागरूप करने का काम कर रहे हैं।वे लगातार ग्रामवासियों से अपील भी कर रहे हैं कि लगातार मास्क का सही ढंग से उपयोग करे तथा अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर ना निकले।उनके द्वारा लगातार ग्रामवासियों का तापमान भी चैक किया जा रहा है।उनके साथ प्रकाश वाचमी,रवि कोश्यारी,मनोज रणजीत आदि लगातार जनता की मदद कर रहे हैं।
