धौलछीना (अल्मोड़ा)- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाडे़छीना में वन विभाग अल्मोड़ा के अंतर्गत बाड़ेछीना रेंज के अधिकारियों ने बनाग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया। इस दौरान गर्मियों में वनों में लगने वाली आग से होने वाले नुकसान और बचाव के लिए गोष्टी की गई।जिसमें मानव वन्य जीव संघर्ष और उनके रोकथाम के लिए स्कूली छात्राओं को जानकारी दी गई तथा वन्य जीव तथा मानव के टकराव को रोकने के उपाय के बारे में बताया गया।बनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत छात्राओं को वनों में लगने वाली आग पर नियंत्रण के उपाय, बचाव तथा फॉरेस्ट फायर एप के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।इस दौरान विभागीय कर्मचारियों ने छात्राओं को वनों से होने वाले लाभ की जानकारी दी तथा कहीं भी जंगल में लगने वाले आज की सूचना शीघ्र वन विभाग को देने की अपील की।यहा बन दरोगा मनीषा सुप्याल,वन दरोगा विनोद कुमार, वन आरक्षी हिम्मत सिंह बोरा, नरेंद्र बाराकोटी, विद्यालय के प्रधानाचार्य समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं तथा -छात्राएं मौजूद रहे।
