अल्मोड़ा-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अल्मोड़ा इकाई ने कॉलेज परिसर में छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अभियान चलाया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।

अभियान के दौरान छात्रों ने शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, पुस्तकालय सुविधाएं, आधारभूत ढांचे और रोजगार के अवसरों से जुड़ी मांगें उठाईं। इस दौरान इन मुद्दों पर चर्चा करते हुए समाधान की दिशा में प्रयास करने का संकल्प लिया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े इन विषयों को संबंधित प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर रोहित कुमल्टा, लकी जोशी, पंकज भास्कर जोशी, लक्ष्य मेहता, लक्ष्मी रानी, नीरज टाकूली, प्रवीण, दीपक राठौर, हिमांशु भट्ट, हिमांशु परगयी, निखिल उप्रेती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *