बागेश्वर-आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर प्रवेश सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण की मांग की।प्राचार्य को सम्बोधित ज्ञापन में अभाविप ने कहा कि नव शैक्षणिक सत्र 2020-21 में छात्र छात्राओं के प्रवेश के सम्बन्ध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र छात्राओं की समस्याओं पर महाविद्यालय का ध्यान केन्द्रित करना चाहती है।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी कि प्रत्येक संकाय में सीटें बढ़ाई जाएं जिससे कोई भी छात्र छात्रा प्रवेश से वंचित ना रहे।छात्र छात्राओं को शुल्क जमा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है,कोरोना की परिस्थितियों एवम् छात्र छात्राओं की समस्या को देखते हुए पूर्व वर्षों की भांति शुल्क महाविद्यालय में ही जमा किया जाए।बी०ए०,बी०एस०सी०,बी०काम० पंचम सेमेस्टर,एम०ए०,एम०एस०सी०,एम०काम० तृतीय सेमेस्टर की आवेदन/प्रवेश तिथि बढ़ाई जाए।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि उक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण ना होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आन्दोलन हेतु बाध्य होगी।ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री आशीष कुमार,जिला संगठन मंत्री शिवम् पाण्डे,छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेन्द्र सिंह दानू,भुवन गढ़िया,राजेन्द्र दानू,हिमांशु जोशी,योगेश जोशी,ऊमा,कविता,अमीशा,उमेश सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
