अल्मोड़ा-यूथ कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री अधिवक्ता गोपाल भट्ट ने कहा कि सरकार छात्र राजनीति व छात्रों की आवाज को दबाना चाहती हैं जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम संघर्ष तब तक जारी रखेंगे जब तक चुनाव की तिथि घोषित ना हो जाए।कहा कि अभी तो छात्र महाविद्यालय परिसर स्तर पर विरोध जता रहे हैं।अगर छात्र संघ चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित ना की गयी तो उग्र आंदोलन प्रदेश भर में किया जाएगा।
