अल्मोड़ा-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना का परिषदीय परीक्षा 2022 में इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 95.91तथा हाईस्कूल परीक्षा का परीक्षाफल 87.17 रहा।इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल पंजीकृत 51 छात्राओं में से 49 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 47 छात्राएं उत्तीर्ण रही।13 छात्राओं ने इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त किया।मनीषा भट्ट 364 अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पर रही।हाई स्कूल की परीक्षा में कुल सम्मिलित 39 छात्राओं में से 34 छात्राएं उत्तीर्ण रही।ममता जोशी ने 396 अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान विद्यालय में प्राप्त किया।कुल 11 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की तथा दो छात्राओं ने हाई स्कूल परीक्षा ससम्मान उत्तीर्ण की। छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।
