अल्मोड़ा-आज छत्रछाया परिवार ने विश्व प्रसिद्ध गोल्ज्यू मंदिर चितई में माघी खिचड़ी का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विदित हो कि विगत कई वर्षों से छत्रछाया परिवार द्वारा चितई मंदिर में माघी खिचड़ी का आयोजन किया जाता आ रहा है जिसमें भारी मात्रा में श्रद्धालु गण यहां प्रसाद ग्रहण करने आते हैं।इसका उद्देश्य भावी पीढ़ी को माघ के पवित्र महीने की महत्वता समझाना है। माघी खिचड़ी कार्यक्रम में छत्र छाया सहायता समिति अध्यक्ष बसंती देवी,प्रायोजक अल्मोड़ा ज़िला सहकारी बैंक श्वेता उपाध्याय,भावना भट्ट उप महाप्रबंधक, रघुनाथ सिंह चौहान,कुंदन लटवाल,जगदीश नगरकोटी, स्नेहा बिष्ट,नीमा जोशी,दिनेश मठपाल,धीरज बिष्ट,विक्रम बिष्ट,सचिव महाप्रबंधक मनोहर सिंह भंडारी,पूनम पालीवाल, राहुल कुमार,आशा बिष्ट,पूनम बिष्ट,पियूष गुणवंत, दीपक भंडारी, जगदीश वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



