अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।दिनांक 7.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व निरीक्षक भुवन जोशी प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान फलसीमा से टाटिक हैलपैड की ओर पर मोटरसाइकिल संख्या-UP21-AL-3762 को चैक किया गया तो मोटर साइकिल में सवार दो युवक पंकज कुमार व मनोज कुमार के कब्जे से कुल 656 ग्राम अवैध चरस बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर नं0-95/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वाहन को सीज किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता पंकज कुमार उम्र- 23 वर्ष पुत्र मोहन चन्द्र निवासी ग्राम सिलालेख पहाड़पानी थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल एवं मनोज कुमार उम्र- 26 वर्ष पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी उपरोक्त है।बरामदगी में 656 ग्राम चरस बरामद हुई है जिसकी कीमत 1,31,200 रुपये है।पुलिस टीम में उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा प्रभारी चौकी धारानौला, कानि राजीव जोशी कोतवाली अल्मोड़ा,कानि हरीश प्रसाद एसओजी अल्मोड़ा,कानि चन्दन सिंह एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।
