अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।दिनांक 26.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिहं बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पुलिस जनसहायता केन्द्र बाड़ेछीना के पास से एक व्यक्ति के कब्जे से 302 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना धौलछीना में एफआईआर नं0-28/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता हरीश राम उम्र- 50 वर्ष पुत्र लछम राम निवासी मनीआगर, धौलछीना जनपद अल्मोड़ा है।बरामदगी में 302 ग्राम चरस बरामद हुई है जिसकी कीमत 60,000 रुपये है।थाना धौलछीना पुलिस टीम में अपर उ0नि0 गोकुल प्रसाद टम्टा,हेड कानि0 गोपाल गिरी,कानि0 राजेन्द्र गोस्वामी शामिल रहे।
