अल्मोड़ा-प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के निर्देशानुसार ब्लाक जैंती में कांग्रेस संगठन के चुनाव को लेकर ब्लाक अध्यक्ष गिरीश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में चुनाव प्रभारी गोपाल सिंह चौहान,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गयी।बैठक में जैंती क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक में बूथ कमेटी,ब्लाक अध्यक्ष तथा जिला डैलीगेट के चुनाव पर विचार विमर्श कर चुनाव कराया गया।जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी जैंती के लिए चन्दन सिंह बिष्ट सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गये।जिला डैलीगेट हेतु प्रदीप सिंह बिष्ट,नवीन कोहली,पानसिंह बर्गली,भुवन सिंह गहरबाल,मोहन सिंह कुंजवाल,रमेश सिंह बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए।बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष गिरीश चन्द्र जोशी,चुनाव प्रभारी गोपाल सिंह चौहान,यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,नवीन कोहली,रमेश सिंह बिष्ट, प्रेम बल्लभ,गोविन्द सिंह,सज्जन सिंह,लक्ष्मी दत्त भट्ट, गोपाल सिंह कुंजवाल,मोहन सिंह कुंजवाल,प्रतापराम,डुंगर सिंह बिष्ट,त्रिलोक सिंह बिष्ट,नारायण सिंह रजवार,पानसिंह बर्गली,उम्मेद सिंह धौनी,चतुर सिंह बोरा,दीवान सिंह,मोहन सिंह,जीत सिंह,चन्दन सिंह,प्रदीप सिंह,भुवन गहरवार, बहादुर सिंह नेगी,नित्यानन्द जोशी,नवीन कोहली,रामसिंह नेगी,रमेश बिष्ट, त्रिभुवन सिंह नेगी,रवीन्द्र सिंह नेगी,कुंवर सिंह नेगी,डिकर नगरकोटी, कमल बिष्ट,भानु सिंह बिष्ट, दिव्यांशु बिष्ट शामिल रहे।
