अल्मोड़ा-कल चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी में स्वास्थ्य सेवाओं को शर्मसार कर आम मानस को झकझोरने वालें मामले में मृतका की मौत के बाद भी अमानवीय व्यवहार कर बिना पैसों के परिवार को शव नहीं देने के मामले में अल्मोड़ा में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा रोश व्यक्त किया है। इसके साथ ही मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि भी दी गई। वक्ताओं ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से अविलंब चंदन हॉस्पिटल को बंद करने एवं कुमाऊं में जितने भी चंदन पैथ लेब है उन्हें तुरंत बंद करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि जानकारी में यह भी आया है कि लेब में जो श्रमिकों की रक्त जांच की गई उसकी रिपोर्ट भी श्रमिकों को नहीं मिली। वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि चंदन ग्रुप को कुमाऊं में बंद नहीं किया तो व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा। साथ ही मांग की गई कि चंदन लैब की सरकारी सहायता तुरंत बंद की जाय। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल ने कहा कि चंदन हॉस्पिटल के द्वारा यह बेहद ही अमानवीय कृत्य है जो माफी के लायक नहीं है।उन्होंने कहा कि पहाड़ की एक बेटी अपने इलाज के लिए वहां जाती है और मात्र दो घंटे के ईलाज के बाद अस्सी हजार का बिल थमा कर अस्पताल के द्वारा उनके परिजनों को यह बता दिया जाता है कि मरीज की मृत्यु हो गई है। बिना रुपयों का भुगतान किया मृतका के परिवार को उक्त अस्पताल द्वारा शव तक नहीं दिया गया जो बेहद निंदनीय और मानवता को शर्मसार करने वाला है। उन्होंने कहा कि ऐसे चिकित्सालयों पर सरकार ने कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसा वाकया दोबारा किसी के साथ ना हो।इस अवसर पर रमेश बहुगुणा,त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल,प्रेम लटवाल,जिला पंचायत सदस्य गुड्डू भट्ट, पार्षद संजय जोशी,नरेंद्र बिष्ट,राहुल बिष्ट,दीवान सिंह मेर,गणेश सिंह,जीवन सिंह मेर,मनोहर सिंह,रमेश राम,ललित बोहरा,गोपाल सिंह,राजू वर्मा,प्रमोद सिंह,कमल वर्मा,कृष्ण सिंह बानी,सतीश भट्ट,दिनेश सिंह बिष्ट,पुरन बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *