चम्पावत-आज कांग्रेस कार्यालय चम्पावत में कांंग्रेसजनों के द्वारा आधुनिक भारत के निर्माता,महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी गयी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उत्तमदेव ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विकास साह ने किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने नेहरू जी के जीवन में प्रकाश डाला तथा उनकी उपलब्धियों को याद किया।कार्यक्रम में उमेश खर्कवाल (पप्पू) पूर्व पीसीसी सदस्य, सूरज प्रहरी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, हरीश चौधरी जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल,प्रकाश बोहरा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस,पुष्कर राम ग्राम प्रधान सिरमोली,युवा नेता भीम सिंह,तारा दत्त जोशी सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
