चम्पावत-आज स्वर्गीय राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में राजीव गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वर्गीय राजीव गाँधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूरन कठायत जिलाध्यक्ष कांग्रेस एवं संचालन सूरज प्रहरी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस ने किया।पूरन कठायत तथा सूरज प्रहरी ने संयुक्त रूप से स्व०राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजीव गाँधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए पंचायती राज व्यवस्थाओं में सुधार किया जिसका सीधा फायदा गाँव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सकें,18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का प्रयोग दिलाने के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की, संचार क्रांति,कम्प्यूटर,एयरलाइंस,रक्षा और दूरसंचार आयात कोटा,उच्च शिक्षा कार्यक्रमों के आधुनिकीकरण के लिए राष्ट्रीय शिक्षा निति की घोषणा की। राजीव गाँधी के देश के विकास में दिये गये महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उसके बाद जिला चिकित्सालय पहुँच कर मरीजों को फल वितरण किये।बाद में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूरज प्रहरी,प्रकाश माहरा विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोहाघाट,सोनम बोहरा,नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस द्वारा रक्त दान किया गया।कार्यक्रम में विकास साह जिला महामंत्री,पप्पू खर्कवाल पूर्व पीसीसी सदस्य,प्रकाश बोहरा ब्लॉक अध्यक्ष,हरीश चौधरी अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल,रोहित बिष्ट जिला महामंत्री युंका,मयूख चौधरी जिला कोषाध्यक्ष,प्रकाश माहरा विधानसभा अध्यक्ष युंका लोहाघाट, चिराग फर्त्याल जिला महामंत्री युंका, सोनम बोहरा नगर अध्यक्ष युंका लोहाघाट,जगदीश जोशी आदि उपस्थित रहें।
