चम्पावत-आज कांग्रेस कैम्प कार्यालय में पूरन कठायत जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं सूरज प्रहरी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस के संचालन में जगदीश अधिकारी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का कांग्रेस जनों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कांग्रेस पार्टी में अनुभवी,शिक्षाविद,कर्मचारी लोगों के जुड़ने से चम्पावत जिले में कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रहीं हैं।आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में ही देश ने तरक्की कर विकास के नये आयाम स्थापित किये है।जिस तरह पिछले वर्षों में भाजपा की डबल इंजन सरकार में महंगाई दिन प्रति बढ़ी है,रोजगार बढ़ाने की जगह छीने गए हैं,उद्योग बंद हुए हैं देश का अन्न दाता अपने हक छीने जाने पर सरकार के खिलाफ सड़को पर है,काले कृषि कानूनों को लेकर भी लोगों का मोहभंग भाजपा सरकार से हुआ है।इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में विकास साह जिला महामंत्री,प्रकाश बोहरा ब्लॉक अध्यक्ष,हरगोविंद बोहरा प्रदेश महासचिव सेवादल,हरीश चौधरी जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल,रोहित बिष्ट सभासद,सौरभ साह,अशोक कार्की,तारा दत्त जोशी,मयूख चौधरी, चिराग फर्त्याल,जगदीश जोशी,ललित देव आदि उपस्थित रहें।