चम्पावत-आज सूरज प्रहरी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश युवा कांग्रेस/कांग्रेस जनों ने भाजपा जिला कार्यालय के बाहर प्रर्दशन किया।वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने चार साल पूरे होने पर जो मुख्यमंत्री का चेहरा बदल कर उत्तराखण्ड को अस्थिरता की ओर धकेलने का काम किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है।भाजपा का यह नेतृत्व परिवर्तन उत्तराखण्ड में बेरोजगारी,महंगाई,भ्रष्टाचार सहित विकास कार्यों पर पूर्ण रूप से विराम लगाने के कारण जनता से मुंह छिपाने के लिए मुखौटा हैं।वक्ताओं ने कहा कि रोड मांगने पर चमोली में महिलाओं के ऊपर लाठीचार्ज किया गया,पानी की बौछार की गई,उपनल कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं,युवा नौकरी मांग रहे हैं,भाजपा की सरकार आये दिन अत्याचार कर रहीं हैं,मुख्यमंत्री चेहरा बदल कर भाजपा ने प्रदेश को आर्थिक कर्ज की ओर धकेला है।प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से विजय वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका,विकास साह जिला महामंत्री कांग्रेस,डा० महेश ढेक प्रवक्ता पूर्व प्रदेश कांग्रेस,हरीश चौधरी अध्यक्ष जिला कांग्रेस सेवादल,प्रकाश माहरा विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोहाघाट,रोहित बिष्ट सभासद,मयूख चौधरी कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस, अभिषेक गंगोला उपाध्यक्ष,चिराग फर्त्याल,अशोक माहरा जिला महामंत्री युवा कांग्रेस,भुवन चौबे उपाध्यक्ष विधानसभा लोहाघाट,नीरज पांडेय, तरुण वर्मा,अमित साह,नाथ सिंह, अंकित खर्कवाल,प्रकाश सिंह,धीरज सिंह नेगी सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहें।