अल्मोड़ा-उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने 26 मार्च 2024 को छलडी अवकाश घोषित न होने पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छलड़ी के दिन आवागमन बंद होने व होली मनाने से आवागमन बाधित रहता है।यह बात सभी जानते हैं।दिनांक 25-26 दो दिन छलड़ी होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो गई।पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति के बाद भी अवकाश घोषित कराना चाहिए। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गुसाईं,उपाध्यक्ष महेश आर्य ,उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ,संयुक्त मंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा,संगठन मंत्री शशि मोहन पांडेय,कोषाध्यक्ष गणेश भंडारी , संप्रेक्षक द्वारा भी होली छलड़ी के दिन अवकाश घोषित करने की मांग की है। सभी सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा भी अवकाश घोषित करने की मांग की है।