अल्मोड़ा-आज जारी बयान में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभाषद अमित साह मोनू ने बताया कि गैस गोदाम रोड लक्ष्मेस्वर में डाइट की चारदीवारी का कार्य आरईएस विभाग द्वारा किया जा रहा है।जिसकी मिट्टी ठेकेदार द्वारा पूरी रोड पर डाली गई है जो कि दुर्घटना को दावत दे रही है।सभाषद मोनू ने बताया कि विभाग के एई को लगभग एक सप्ताह पहले उनके द्वारा इस बात की सूचना दे दी गयी थी।लेकिन आज तक इस विषय पर कोई कार्यवाही नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।सभाषद ने बताया कि इस बाबत आज भी उनके द्वारा विभाग के एई को लगातार फोन कर सम्पर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन उनका फोन नहीं उठा।सभाषद ने कहा कि इस तरह सड़क पर मिट्टी फेकें जाने को वो कतई बर्दाश्त नहीं करेंगें।उन्होंने कहा कि यदि शीध्र सम्बन्धित विभाग के द्वारा इस मुद्दे पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गयी तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को उठाने के लिए मजबूर होंगे।स्थानीय निवासी पूर्व फौजी नरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि इस तरह सड़क पर मिट्टी फैंका जाना गलत है।सम्बंधित विभाग को इस पर अविलम्ब कार्यवाही करनी चाहिए।
