अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर लगातार कठोर कार्यवाही कर रही है तथा नशे के सौदागरों पर अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।एस०टी०एफ० कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल की एक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में चरस तस्करी की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आज सुनील सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष लमगड़ा ने मय पुलिस टीम तथा एस०टी०एफ० कुमायूँ परिक्षेत्र टीम के शहरफाटक व मोरनौला के पास संदिग्ध व्यक्ति पनीराम उम्र 29 वर्ष पुत्र बची राम निवासी दाड़िम पोस्ट नाथुवाखान जनपद नैनीताल को चैक करने पर उपरोक्त के कब्जे से 4.322 ग्राम चरस कीमत करीब 432000 रु० बरामद कर थाना लमगड़ा में F.I.R. NO. 18/2021 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि दौराने चैकिंग पनीराम उपरोक्त संदिग्ध प्रतीत हो रहा था,चैक करने पर चरस बरामद हुई तथा उक्त ने पूछताछ में बताया कि वह चरस को बेचने हेतु हल्द्वानी जाने के फिराक में था,पकड़ में आने पर उचित कार्यवाही की गयी है।पुलिस टीम में उ०नि० सुनील सिंह बिष्ट (थानाध्यक्ष लमगड़ा),उ०नि० बृजभूषण गुरुरानी(एस०टी०एफ० कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल),हे०का० प्रकाश भगत,का० प्रमोद रौतेला,का० मनमोहन,का० महेन्द्र,का० गोविन्द,का०दीप शामिल रहे।