अल्मोड़ा-दिनांक 28.10.2023 को अल्मोड़ा राजपुरा निवासी नीरज पंवार द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि दिनांक- 27.10.2023 को उसके घर से उसकी लाईसेन्सी पिस्टल एक जिंदा कारतूस सहित चोरी हो गई है। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा 380 भादवि के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी।रामचन्द्र राजगुरु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा गंभीर श्रेणी के इस मामले का तत्काल संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को शीघ्र चोरी का खुलासा कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में चोरी का खुलासा हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी से सूचना संकलित कर पिस्टल व कारतूस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुमन कुमार व दीपक कुमार को दिनांक 28.10.2023 को ही एफआईआर दर्ज होने के 04 घंटों के अंदर बेस तिराहा लोधिया के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगणों के कब्जे चोरी की लाईसेन्सी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद कर पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुमन कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र रामायण महतो निवासी लगुनाथ वार्ड-11 पो0 पश्चमी चम्पारण बिहार हाल निवासी नियाजगंज अल्मोड़ा तथा दीपक कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र ललन महतो निवासी/हाल निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है।पुलिस टीम में उ0नि0 दिनेश सिंह परिहार प्रभारी चौकी धारानौला कोतवाली अल्मोड़ा,कानि0 योगेश गोस्वामी चौकी धारानौला कोतवाली अल्मोड़ा,कानि0 हिमांशु चौकी धारानौला कोतवाली अल्मोड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *