अल्मोड़ा-आज विवेकानंद पुरी वार्ड में एचएनबी स्टेडियम से जीवन ज्योति नाले के निर्माण को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता से बरसात को देखते हुए उपरोक्त नाले के शीघ्र निर्माण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला की अगुवाई मे दर्जनों लोग उपरोक्त नाले के निर्माण के लिए अङ गए।ज्ञात हो कि बॉन्ड की शर्तोंनुसार उपरोक्त नाले का निर्माण एक वर्ष पूर्व ही हो जाना चाहिए था।किन्तु कार्यदायी संस्था की घोर लापरवाही व सरकार के अल्मोड़ा नगर को पानी निकासी की व्यवस्था से लेस करने के महत्वाकाक्षी प्रोजेक्ट में कुठारघात करने का काम कार्यदायी संस्था के द्वारा किया जा रहा है ऐसा आरोप लगाते हुए विनय किरौला ने कहा कि उपरोक्त नाले में सिंचाई विभाग द्वारा दो बार ठेकेदार को कार्य विस्तार विभाग द्वारा दिया गया जबकि ठेकेदार द्वारा अभी तक उपरोक्त नाले में किसी प्रकार का कोई कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है,जिससे य़ह स्पष्ट हो रहा है कि विभाग ठेकेदार के प्रभाव-दबाव मे कार्य कर रहा है जबकि इस नाले के निरीक्षण के लिए अधिशासी अभियंता समेत अनेक विभागीय अधिकारियों के साथ स्थानीय जनता ने अनेकों बार उक्त नाले का निरीक्षण किया गया है।साथ ही स्थानीय जनता द्वारा नाले निर्माण में पूर्व सहयोग की बात विभागीय अधिकारियों को कहीं गयी है।पूर्व में दिनांक 9 जून को अधिशासी अभियंता से हुई वार्ता में उपरोक्त नाले का निर्माण कार्य प्रारम्भ 15 दिनों में प्रारम्भ नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी विनय किरौला द्वारा दी गयी थी।आज हुई वार्ता में मुख्य अभियंता द्वारा चार दिनों मे कार्य प्रारम्भ होने का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया गया।प्रतिनिधि मंडल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि चार दिनों मे उपरोक्त नाले का निर्माण नहीं किया गया तो विभाग उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहे।प्रतिनिधि मंडल में सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला,पार्षद विवेकानंद पुरी वार्ड कमला किरौला,प्रदेश उपाध्यक्ष हिमालय क्रांति पार्टी पी एस लटवाल,नरेंद्र सिंह बघरी,मोहन सिंह गुसाई,दीवान सिंह भाकुनी,रमेश सिंह कनवाल,डी के उपाध्याय,के पी जोशी,कौशल बिष्ट,कमल लटवाल,गजेंद्र सिंह,सूरज सिंह नेगी,सुजीत टम्टा,मोहित साह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

सिंचाई विभाग के अधिकारियो से वार्ता करते विनय किरोला एवं स्थानीय लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *