लमगड़ा-लमगड़ा विकासखंड में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने ब्लाक में हो रहे कार्यों का खंड विकास अधिकारी ललित महावर व लमगड़ा ब्लाक प्रमुख बिक्रम बगडवाल के साथ निरीक्षण किया और मनरेगा कार्यों में पूरे जिले में ब्लाक के प्रथम श्रेणी में आने पर बधाई दी।ब्लाक प्रमुख विक्रम बगडवाल ने मुख्य विकास अधिकारी का आभार व्यक्त किया।ब्लाक लमगड़ा में स्थानीय निरीक्षण करने पर कार्यों की गुणवत्ता पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की।क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन बजेठा द्वारा किए जा रहे कार्यों व उनकी मांग शहरफाटक मसानखाल से दौ घोड़िया को जोड़ने वाले मार्ग पर पच्चीस मीटर पुलिया बनाने का आश्वासन दिया,जिसका आकलन बनाने के लिए विभाग से कहा गया। ब्लाक प्रमुख ने दस महीने के मनरेगा कर्मियों के वेतन का भुगतान किए जाने की मांग की व नब्बे दिन कार्य किए जाने के उपरांत पंजीकरण किए जाने की बाध्यता की स्पष्टता के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया।इस अवसर पर उनके साथ वीरेंद्र नाथ गोस्वामी,गोलू पांडे,गोकुल बिष्ट,अर्जुन बनोला,प्रधान संगठन अध्यक्ष चतुर सिंह फर्त्याल,भैरव दत्त,हरीश कपकोटी सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।