पिथौरागढ़-युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रदेश स्पोर्ट्स सेल प्रभारी करन सिंह ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि सरकार पेपर लीक मामलों में सीबीआई जांच से क्यों बच रही है यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर युवाओं पर देहरादून में हुए लाठीचार्ज की वे कड़ी निंदा करते हैं तथा धरने पर बैठे सभी बेरोजगारों साथियों के साथ युवा कांग्रेस कंधे से कंधा मिला के खड़ी है।जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर प्रशासन ने जो लाठीचार्ज किया है वह निंदनीय है।युवा नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करते है पर यह सरकार उनके सपनों को चकनाचूर कर रही है।इस सरकार में हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है लेकिन सरकार सीबीआई जांच कराने से डर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार का यह डर शायद इसलिए भी है क्योंकि इस सबके पीछे कयी बड़े चेहरे भी शामिल हो सकते हैं जो अभी सलाखों से बाहर है।सीबीआई जांच होगी तो कई सफेदपोशों पर गाज गिर सकती है।
