अल्मोड़ा-जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अल्टो कर खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि शख्स गंभीर रूप स्व घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।जिले में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सड़क हादसों में कई लोग ऊनी जान गंवा रहे हैं। पटवारी क्षेत्र बंगोड़ा के भिकियासैंण-कड़ाकोट मोटर मार्ग के गुनसर गाँव के पास शनिवार शाम एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आमखेत तहसील स्याल्दे निवासी दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह अपनी कार संख्या- यूके 04 एई 2736 से अपनी पुत्री लता पत्नी विजय सिंह को छोड़ने कड़ाकोट गाँव गए थे, वापसी में गुनसर गाँव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई।हादसे में दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह 72 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह तथा महिपाल सिंह 57 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया। भगत सिंह 37 वर्ष पुत्र धन सिंह घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भिकियासैंण लाया गया। दोनों हाथ फैक्चर होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *