अल्मोड़ा-कल दिनांक 6 फरवरी को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा (मंत्री पशुपालन दुग्ध विकास,मत्स्य पालन,गन्ना विकास चीनी उद्योग,प्रोटोकॉल,कौशल विकास एवं सेवायोजन उत्तराखंड सरकार) अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं।जिसमें वह कल सायं 5:30 बजे अल्मोड़ा सर्किट हाउस में आगमन करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस अल्मोड़ा में करेंगें। 7 फरवरी को वह प्रातः 8 बजे अल्मोड़ा से गरुड़ बागेश्वर को प्रस्थान करेंगे।यदि सम्बंधित विभागों से किसी भी व्यक्ति,कार्यकर्ता व जन प्रतिनिधि की कोई समस्या हो तो वह मंत्री जी से अपनी समस्या के समाधान हेतु उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार वार्ता कर सकते हैं।
