अल्मोड़ा-विकासखंड लमगड़ा के ग्राम पंचायत धूरासंग्रोली,ध्यूली रौतेला और तिवाड़ी जाख में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।इस दौरान बैठक में बूथ कमेटी का गठन समेत आगामी विस चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।गुरुवार को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल मौजदू रहे।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है।कहा कि इन दिनों मंहगाई अपने चरम सीमा पर है।जिससे आम से लेकर खास सभी हलकान है।इस दौरान बैठक में बूथ कमेटी का गठन करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।साथ ही आगामी विस चुनावों के लिए अभी से कमर कसने का आहृवान किया गया।यहां बैठक में पान सिंह बोरा,रमेश बिष्ट,दयाल पांडे, गोविंद सिंह रौतेला,जनार्धन तिवारी, ललित मेहता,पप्पू राम,भैरव दत्त पांडे, नवीन आर्या,आन सिंह बिष्ट,तारा दत्त, गोपाल दत्त तिवाड़ी,रमेश तिवाड़ी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
