अल्मोडा़-जिला कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने अल्मोडा़ जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्षों/नगर कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से कहा है कि कोविड-19 के कारण जिला कांंग्रेस कमेटी की ब्लाक/नगर अध्यक्षों के साथ बैठक सम्भव नहीं हो पायी है।कांंग्रेस प्रदेश प्रभारी एवम् कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड द्वारा ब्लाक,नगर एवम् न्याय पंचायत कमेटियों की सूचना तथा ब्लाक अनर्तगत पढ़ने वाले सभी पोलिंग बूथों की कमेटियों के गठन की स्थिति के बारे में जानकारी एवं समीक्षा चाही गयी है।उनके द्वारा बैठकों एवं कार्यक्रमों के सन्दर्भ में भी जानकारी चाही गयी है।जिलाध्यक्ष ने सभी नगर/ब्लाक अध्यक्षों से उपरोक्त के सन्दर्भ में आवश्यक रिपोर्ट भेजने को कहा है।जिलाध्यक्ष ने यह भी अनुरोध किया है कि ब्लाक अनर्तगत पड़ने वाले सभी पोलिंग बूथों,कमेटियों की समीक्षा एवं पुनःगठन सम्बन्धित क्षेत्र के मा०विधायक,पूर्व विधायक,पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की राय शामिल करते हुए शीघ्र करना सुनिश्चित करेंगें तथा बूथ कमेटियों की सूची जिला कांंग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराने की कृपा करेंगें।