अल्मोड़ा-सीएचसी चौखुटिया की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया है।बुधवार को लोगों ने सैकड़ों की संख्या में सड़क में उतर जोरदार जन आक्रोश रैली निकाली।इस दौरान बोल पहाड़ी हल्ला बोल के नारों से गेवाड़ घाटी गूंज उठी।जन आक्रोश रैली के माध्यम से लोगों ने स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी,दवाओं के अभाव और एंबुलेंस सुविधा ठप होने जैसी समस्याओं पर कड़ा रोष जताया, स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि पिछले दो अक्टूबर से ग्रामीण बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे है।लेकिन सरकार की ओर से ग्रामीणों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

“प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स में दीपावली पर चल रहे आकर्षक ऑफर.

कहा कि मांगों पर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।प्रसव,दुर्घटना व आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलता,जिससे कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।जुलूस में महिलाएं,युवा,बुजुर्ग, व्यापारी हुए शामिल
चौखुटिया की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों का भारी रोष देखने को मिला।रैली में गांवों से जत्थों के साथ लोग रामगंगा आरती घाट में पहुंचे।करीब पांच हजार से अधिक लोगों ने बाजार भर में विरोध जुलूस निकाला।सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया।रैली में महिलाएं, युवा,बुजुर्ग और व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *