धौलछीना- ब्लॉक स्तरीय शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन का आयोजन शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र धौलछीना में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन पांडे तथा प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र पाठक रहे।गोष्टी के दौरान प्रथम सत्र में शिक्षा के उन्नयन पर शिक्षकों द्वारा अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए गए।इस दौरान शिक्षक राकेश मेहरा, उमेद सिंह मनराल आनंद सिंह वाणी, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र पाठक,बीआरसी हरीश ढैला, जगदीश भंडारी आदि लोगों द्वारा शिक्षण पद्धति को रोचक बनाने पर बल दिया।प्रतिवर्ष घटती छात्र संख्या पर भी चिंता व्यक्त की तथा छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। विधायक मनोज तिवारी द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान कर्मचारी पेंशन का मुद्दा उठाने पर उनका आभार प्रकट किया। तथा शिक्षा नीति पर कई सवाल खड़े किए सभी शिक्षकों ने प्राइवेट स्कूलों को आटी बंद करने की मांग की तथा सरकारी स्कूलों को मर्ज कर मॉडल स्कूल बनवाने पर चर्चा की कार्यक्रम का संचालन उमेश मनराल द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था के गिरते स्तर तथा सरकारी विद्यालय बंद होने पर चिंता व्यक्त की सरकारी स्कूलों के बंद होने तथा छात्र संख्या घटना का मुख्य कारण सरकार कि गलत शिक्षा नीति को जवाबदार ठहरा । विधायक तिवारी ने चयनित पदाधिकारी से संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही। शिक्षकों की मूलभूत समस्याओं के लिए सड़क से विधानसभा तक उठाने का आश्वासन दिया।शिक्षकों गोष्टी में उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन विकासखंड भैंसियाछाना की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें गोविंद जोशी को ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल दुर्गापाल को महामंत्री, अर्जुन डोबाल को कोषाध्यक्ष, उमेश लोहनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश कुमार , बिशन सिंह, नंदन सिंह मेहरा तथा ऋचा जोशी को उपाध्यक्ष, नीति खेतवाल को महिला उपाध्यक्ष, पंकज नेगी को संयुक्त मंत्री निर्विरोध घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त भूपेश बनकोटी तथा महिपाल सिंह को उप मंत्री, ललित लोहनी, महताब अंसारी तथा सुरेश भट्ट को संगठन मंत्री, हेमा पांडे को महिला संगठन मंत्री , विक्रम सिंह ,सुरेश चंद्र तथा स्वेता जीना को प्रचार मंत्री, ममता पोखरिया को प्रचार मंत्री महिला, एवं राकेश पांडे को लेखाकार निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया प्रांतीय पर्यवेक्षक प्रकाश जोशी तथा जिला पर्यवेक्षक भुवन सिंह सिराडी के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें चुनाव अधिकारी के तौर पर प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र पाठक रहे। इस दौरान चंद्रशेखर नेगी, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष किशोर जोशी एवं जिला मंत्री जगदीश भंडारी , मोहन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
